पूरे दिन गर्म पानी पीने के फायदे - Pure din garam pani peene ke fayde
जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। क्योंकि हमारे शरीर के वजन का 60 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है। शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और अन्य शारीरिक कार्यों को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए । चूंकि हमारे शरीर में पसीने और पाचन के माध्यम से पानी की कमी होती है। पानी गर्म हो या ठंडा शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इस लेख में गर्म पानी पीने के फायदे के बारे में बताया गया है।
गर्म पानी पीने के फायदे | Garam pani peene ke fayde
- एक कप गर्म पानी पीने से साइनस को कम करने में मदद मिल सकती है और यहाँ तक साइनस के कारण होने वाले सिरदर्द से भी राहत मिल सकती है। (साइनस के लिए योगासन की लिस्ट)
- पाचन में सुधर करता है, गर्म पानी जैसे पेट और आंतो से हो कर गुजरता है। मल को शरीर से बहार निकलता है। कब्ज और पचाने में परेशानी लाभकारी है। इसलिए सुबह उठकर गर्म पानी पीने चाहिए। (कब्ज दूर करने के लिए योगासन )
- गर्म पानी सर्दियों में पीने से शरीर के सही तापमान को बनाए रखने में मदद मिली। गर्म पानी पीने से ठण्ड से होने वाली कंपकंपी को कम किया जा सकता है।
- गर्म पानी पीने से सही ब्लड सर्कुलेशन बने रखने में सहायता मिलती है।
- सर्दी, जुकाम और गाला ख़राब होने पर गर्म पानी का उपयोग करना फायदेमद है।
- यह वजन घटाने और आपके शरीर से अतिरिक्त वसा को जलाने में मदद करता है।
- मूड को बहेतर, तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।
credit : pixabay.com |
गर्म पानी पीने से नुकसान | Garam pani peene ke nuksan
आइए एक नजर डालते हैं गर्म पानी पीने के नुकसानो पर
- गर्म पानी से मुंह में छाले हो सकते हैं।
- पाचन तंत्र की संवेदनशील अंगो को भी नुकसान पहुंचा सकता है। और दूसरे अंगों पर दूरगामी प्रभाव हो सकता है क्योंकि गर्म पानी का तापमान शरीर के तापमान से अधिक होता है।
- अनावश्यक मात्रा में गर्म पानी का सेवन करने से नींद पैटर्न खलल पड़ता है।
- शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के लिए गुर्दे का काम होता है। अधिक गर्म पानी का सेवन करने से शरीर से गुर्दे पर बोझ पड़ सकता है।
गर्म पानी पीने में असहज महसूस या मुश्किल करने पर आप गुन गुना पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है।