विटामिन डी के आहार - Vitamin D Foods in Hindi
विटामिन ऐसे पोषक तत्व हैं जो शरीर नहीं बना सकता है। इसलिए आहार में इनका सेवन करना चाहिए।
यह कई प्रकार की बीमारियों से भी रक्षा कर सकता है, जैसे कि मधुमेह।
विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए इन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।
विटामिन डी से होने वाले रोग | Diseases caused by vitamin d deficiency
विटामिन डी की कमी से हड्डियों में विकृति हो सकती है जैसे कि बच्चों में रिकेट्स, और वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया नामक स्थिति के कारण हड्डियों में दर्द।
विटामिन डी एकमात्र पोषक तत्व है जो सूर्य के प्रकाश (धुप) के संपर्क में आने से मिलता है। पर धुप में ज्यादा समय रहने से त्वचा सांवली और त्वचा जलने की समस्या आ सकती है।
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए ये खाएं | Vitamin d sources in hindi
मछली और मछली के तेल में विटामिन डी की मात्रा सबसे अधिक होती है।
अंडे की जर्दी विटामिन डी से भरपूर होती है।
मशरूम विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है। मनुष्यों की तरह, यूवी (सूरज की किरणें) के संपर्क में आने पर मशरूम विटामिन डी को बनता है। हालांकि, मशरूम विटामिन डी 2 जबकि जानवर विटामिन डी 3 का उत्पादन करते हैं। विटामिन डी 2 रक्त स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जंगली मशरूम विटामिन डी2 के उत्कृष्ट स्रोत हैं।
गाय का दूध, सबसे अधिक सेवन किया जाने वाला तरल भोजन है, स्वाभाविक रूप से कैल्शियम, फॉस्फोरस सहित कई पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है।
क्योंकि विटामिन डी लगभग विशेष रूप से मांसाहारी भोजन में अधिक पाया जाता है, शाकाहारियों और वीगन लोगों को पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल पता। नीचे उन खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है जो शाकाहारी ले सकते हैं
शाकाहारियों के लिए विटामिन डी के आहार | Vitamin D foods for Vegetarians
सोया का दूध जो की गाय के दूध के विकल्प पर लिया जा सकता है। इसमे पोषक तत्व और अन्य विटामिन और खनिजों होते हैं जो की आमतौर पर गाय के दूध में पाए जाते हैं।
दुनिया भर में लगभग 75% लोग लैक्टोज इन्टॉलरेंट, और अन्य 2-3% को दूध से एलर्जी है। इस कारण से, संतरे के रस को विटामिन डी और अन्य पोषक तत्वों, जैसे कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। नाश्ते के साथ एक कप संतरे का जूस ले सकते है।
अनाज और ओट विटामिन डी के अच्छे स्रोत होते हैं। आधा कप का 17% तक विटामिन डी प्रदान कर सकता है। हालांकि यह बाकि के स्रोतों की तुलना में कम विटामिन डी प्रदान करते हैं।