अखरोट खाने के फायदे और नुकसान - Akhrot khane ke fayde aur nuksan
अखरोट की उत्पत्ति फारस में हुई पर यह एशिया और यूरोप में फैल गया। ये नट्स ओमेगा - 3 फैट्स से भरपूर होते हैं और अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। अखरोट खाने से मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसे इंग्लिश में वालनट के नाम से जाना जाता है। इसे ड्राई फ्रूट की श्रेणी में रख गया है।इसे टॉपिंग, बेकिंग और कुकिंग आयल की तरह इस्तिमाल किया जाता है। आये इसे खाने के लाभो के बारे में जानते है।
credit : pexels.com |
अखरोट खाने के फायदे | Walnut benefits in hindi
- अखरोट कई विटामिन और खनिजों का एक उत्कृष्ट स्रोत है। इनमें कॉपर, फोलिक एसिड, फास्फोरस, विटामिन बी 6, मैंगनीज और विटामिन ई शामिल हैं
- अखरोट एंटीऑक्सिडेंट के सबसे बड़े आहार स्रोतों में से एक है।
- यह दिल की बीमारी में फायदेमंद है क्यूंकि यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
- अखरोट में कई कैंसर विरोधी पदार्थ होते है।
- दिमाग के विकास में मदद करता है। छात्रों के लिए है फायदेमंद।
- अखरोट में कई पौधे यौगिक और पोषक तत्व सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- अखरोट खाने से न सिर्फ पोषण मिलते है बल्कि आपके आंत में रहने वाले फायदेमंद बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
- अखरोट खाने से टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रित करने मदद मिलती है क्योंकि यह वजन को नियंत्रित करता है।
- इसे वजन काम करने में मदद मिलती है।
- अखरोट पुरुष प्रजनन क्षमता में सुधार कर सकता है।
- हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है।
- इसे खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है पर ज्यादा खाने से दस्त भी हो सकते है।
अखरोट खाने के नुकसान | Akhrot ke nuksan
आइये अब हम इसे खाने के नुकसान के बारे में जान लेते है।
- जिन लोगों को नट्स से एलर्जी होती है उन्हें अखरोट नहीं खाना चाहिए।
- ज्यादा मात्रा खाने से दस्त भी हो सकते है।
अखरोट खाने का सही समय क्या है? | Akhrot khane ka sahi samay
अखरोट का सेवन दिन में कभी भी किया जा सकता है। पुरे दिन में दो अखरोट का ही सेवन करे।
अखरोट खाने का सही तरीका | Akhrot khane ka sahi tarika
अखरोट को रात में भिगोकर सुबह सबसे पहले चबा ले या आप अपने बिस्तर के पास भीगे हुए अखरोट का कटोरा रख ले और सोने से पहले उन्हें खा ले।अखरोट की तासीर कैसी होती है ? | Akhrot ki taseer kaisi hoti hai
अखरोट खाने में गर्म होती है इसलिए इसे भिगोकर खाया जाता है।